बिहार

प्राथमिक विद्यालय परिसर में किया जा रहा है चारदीवारी का निर्माण

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बढ़ेपारा स्थित मध्य विद्यालय नवटोलिया परिसर में लाखों की लागत से 15वें वित्त आयोग योजना के तहत किया जा रहा है चारदीवारी का निर्माण जिसमें घटिया सामग्रियों का किया जा रहा है प्रयोग। मिली जानकारी के अनुसार मध्य विद्यालय नवटोलिया में मुखिया उगनी देवी के अध्यक्षता में 15वें वित्त आयोग योजना के तहत मुखिया पुत्र पप्पू ऋषि देव के निगरानी में चार दिवारी निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसमें घटिया ईंट, गिट्टी, सीमेंट,एवं उजाला बालू का प्रयोग किया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह योजना करीब ₹6 लाख का बताया जा रहा है। जबकि कार्यस्थल पर योजना से संबंधित योजना बोर्ड भी नहीं लगाया गया है।

क्या कहते हैं प्रखंड विकास पदाधिकारी नरपतगंज रंजीत कुमार सिंह-

इस बाबत प्रखंड विकास पदाधिकारी नरपतगंज रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि जांच करवाते हैं अगर गड़बड़ी पाया गया तो कार्यवाही की जाएगी।

Related posts

औरंगाबाद दुष्कर्म मामले की जांच के लिए राजद की छह सदस्यीय समिति कल जाएगी घटनास्थल

उर्वरक की कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस, 330 लाइसेंस रद्द एवं 72 मामलों में प्राथमिकी दर्ज :मंत्री श्री विजय कुमार

गंगा के बढ़ते जलस्तर का सांसद रविशंकर प्रसाद ने किया निरीक्षण

error: