बिहार

नवनियुक्त कुलपति से शिष्टाचार मुलाकात कर दी बधाई : प्रवीण कुमार

अररिया(रंजीत ठाकुर): भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार एवं फ़ारबिसगंज कॉलेज कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुनील मिश्रा ने सोमवार को पुर्णिया विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो0राजनाथ यादव से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें हार्दिक बधाई दिया और शाल,पाग ऒर पुष्पगुच्छ भेंट कर पारंपरिक तरीके से उनका भव्य स्वागत किया। कुलपति से वार्ता उपरांत युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कुमार ने यहाँ बताया कि इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान में फ़ारबिसगंज कॉलेज सहित पूरे पुर्णिया प्रमंडल के छात्र शिक्षक ,कॉलेजकर्मी से जुड़े समस्याओं व विश्वद्यालय के शिक्षा व्यवस्था में सुधार पर सकारात्मक वातावरण में चर्चा हुई। श्री कुमार ने बताया की कुलपति से फ़ारबिसगंज कॉलेज के आधारभूत संरचनाओं के विकास और पीजी की पढ़ाई प्रारंभ करने एवं बीएड विभाग में वेतन निर्धारण, अनुकंपा पर नियुक्त कर्मियों को जल्द वेतन मिले इस और ध्यान आकृष्ट कराये जाने पर उन्होंने छात्र शिक्षक और कर्मियों के हित मे,शीघ्र अधतन कार्रवाई करने का भरोसा दिया।

Advertisements
Ad 1

Related posts

नौकरी का सुनहरा मौका : पटना में महिलाओं के लिए दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर

नवजात बच्चे की पहली सांस बचाने के लिए एम्स में विशेषज्ञों ने किया मंथन

पटना साहिब विधानसभा के सभी मंडलों में होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

error: