बिहार

फतुहा विधायक प्रो. डॉ. रामानंद यादव की जीत पर बधाइयों का तांता लगा

फुलवारीशरीफ, अजित। राष्ट्रीय जनता दल के नव निर्वाचित फतुहा विधायक प्रोफेसर डॉ. रामानंद यादव को जीत की शुभकामनाएं देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है. लोग उनके फ्लैट पर पहुंचकर तथा मोबाइल से कॉल कर फूलमाला, गुलदस्ता और मिठाई के साथ बधाई दे रहे हैं।

संपतचक के सामाजिक कार्यकर्ता रामकुमार यादव अपने परिवार और बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ पहुंचे. वहीं समर्थकों के साथ फुलवारी शरीफ प्रखंड के पूर्व प्रमुख विनोद यादव, बिहार राजद नेता शशि यादव, कुरथौल पंचायत के पूर्व उपमुखिया अरविंद कुमार, सीपीआई नेता गुड्डू यादव, राजद नेता शैलेंद्र यादव, उपेंद्र कुमार, अजीत यादव, रामाशंकर यादव सहित कई लोग पहुंचे। सभी ने प्रोफेसर डॉ. रामानंद यादव को फूलमाला पहनाकर, गुलदस्ता और मिठाइयां भेंट कर भव्य स्वागत किया. विधायक की जीत पर पूरे क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल बना हुआ है।

Related posts

नगर पुलिस अधीक्षक शैलजा ने अगमकुआँ थाना का किया निरीक्षण

स्मैक-शराब तस्करी के मामलों में फरार आरोपी के घर 84 BNSS का इश्तेहार चस्पा

मेंहुस मॉडल स्कूल में एसडीएम की अध्यक्षता में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी संपन्न, सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा

error: