बिहार

पूर्व मुख्यमंत्री की असामयिक निधन पर शोक सभा

समस्तीपुर(रमेश शंकर झा): जिले के रोसड़ा अनुमंडल क्षेत्र के स्थानीय चित्तर पंजियार मंदिर परिसर में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की असामायिक निधन पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मोहन पटवा की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस शोक सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कल्याण सिंह के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। शोक सभा में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य दिनेश झा ने पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश दिवंगत कल्याण सिंह को प्रखर राष्ट्रवादी हिंदू मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के लिए सत्ता को ठुकराने वाला देश के प्रथम नेता कहा। उनके असामयिक निधन से भारतीय राजनीति में अपूरणीय क्षति हुई है। अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं के द्वारा उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखते हुए ईश्वर से प्रार्थना किया। इसके साथ हीं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस मौके पर अशोक सिन्हा, रामनारायण कपरी, संजय ठाकुर, नगर महामंत्री राजेश साह, कृष्ण कुमार झा, नगर उपाध्यक्ष अनिल दास, शैलेंद्र झा, पंकज सिंह, नगर कोषाध्यक्ष धीरज पूर्वे, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष भरत पासवान, आईटी सेल नगर संयोजक गौतम झा, अंकित कुमार पटवा एवं बूथ अध्यक्ष अरविंद झा उपस्थित थे।

Advertisements
Ad 1

Related posts

16 जुलाई से देखें ‘रक्तांचल सीजन-3’ : इस बार बदले, सत्ता और वर्चस्व की जंग होगी और भी खतरनाक

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में हर तरफ से बदलाव की बयार दिख रही है ; रेखा गुप्ता की जीत सुनिश्चित है : एजाज अहमद

पटना में 1.26 लाख नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य, डीएम ने दिए तेजी से आवेदन लेने के निर्देश

error: