बिहार

पीएम मोदी के शासनकाल में बेहतर हुई बैंकों की स्थिति : नंदकिशोर

पटना(न्यूज क्राइम 24): भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में बैंकों की स्थिति काफी बेहतर हुई है। श्री यादव ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का प्रदर्शन शायद ही कभी इतना अच्छा रहा है। भारतीय स्टेट बैंक ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में मुनाफे में 178 फीसदी का उछाल दर्ज किया है। अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। श्री यादव ने कहा कि भारतीय बैंक अब सिर्फ रुपये जमा करने के केंद्र नहीं हैं, अपितु पीएम मोदी के नेतृत्व में बैंक अब देश की अर्थव्यवस्था को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। बैंकों के माध्यम से सरकार जन-धन खाता समेत कई विकासपरक योजनाएं चला रही है।

Advertisements
Ad 1

श्री यादव ने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने में महत्ती भूमिका निभाई है। बैंकिंग व्यवस्था से जुड़कर लोग सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं।

Related posts

दो सप्ताहिक राष्ट्रीय कार्यशाला का सफल समापन

युवाओं को आगे आना चाहिए ताकि कोई भी नागरिक एसआईआर श्रेणी से वंचित न रह जाए : मुफ्ती मोहम्मद सईद-उर-रहमान कासमी

बेऊर के सिपारा में छापेमारी, 86.400 लीटर विदेशी शराब बरामद!

error: