बिहार

जदयू विधायक अरुण मांझी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात, मसौढ़ी के विकास पर दिया जोर

फुलवारीशरीफ, अजीत। जनता दल यूनाइटेड के मसौढ़ी विधायक अरुण मांझी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. इस दौरान उन्होंने मसौढ़ी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। मुलाकात के दौरान विधायक अरुण मांझी ने मुख्यमंत्री को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एक तस्वीर भी भेंट की. उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और हर क्षेत्र में विकास की रफ्तार तेज होगी।

विधायक ने मुख्यमंत्री से सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में ठोस पहल करने की मांग की. उन्होंने विश्वास जताया कि नई सरकार में मसौढ़ी सहित पूरे बिहार का संतुलित और व्यापक विकास सुनिश्चित होगा।

Related posts

बेगूसराय पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में प्रथम वरीयता के वोट की अपील

फुलकाहा दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां महागौरी के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शीतला मंदिर में किए पूजा-अर्चना

error: