बिहार

श्री गुरू गोविंद सिंह अस्पताल में सीटी स्कैन चालू नहीं होने पर फूटा जन आक्रोश

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): भारतीय जनता पार्टी पटना महानगर के मीडिया प्रभारी प्रदीप काश कहा कि तीन माह पूर्व पटना सिटी के श्री गुरू गोविंद सिंह अस्पताल में बिहार के उप मुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव द्धारा सीटी स्कैन का उद्घाटन किया गया था। लेकिन तीन माह बीत जाने के उपरांत भी अभी तक चालू नहीं हुआ है।

अपने कार्यकर्ताओं की आवाज महागठबंधन की सरकार में शामिल दलों के नेता और मंत्री नहीं सुनते हैं। महीनों बीत जाने के उपरांत अस्पताल प्रशासन के लापरवाही एवम् बिजली विभाग के लापरवाही दर्शाता है। महागठबंधन की सरकार होने के बाबजूद महागठबंधन के नेताओं द्वारा प्रदर्शन इस बात को दर्शाता हैं कि महागठबंधन की सरकार ने उन्हें भी झांसे में रखा। अस्पताल प्रशासन को चाहिए कि जनहित में युद्धस्तर पर कार्य कर सीटी स्कैन चालू करे।

Related posts

बराबर महोत्सव–2026 एवं पर्यटन विकास को लेकर जिला पदाधिकारी की महत्वपूर्ण बैठक

विकास योजनाओं की समीक्षा, जनकल्याणकारी कार्यों में तेजी लाने पर जोर

गंगा दिवस पर यमुना-दरधा संगम घाट पर गंगा उत्सव–2026 का भव्य आयोजन