बिहार

दो सप्ताहिक राष्ट्रीय कार्यशाला का सफल समापन

फुलवारीशरीफ, अजित। इस्लामिया टीचर्स ट्रेनिंग (बी.एड.) कॉलेज में 2 अप्रैल से 18 अप्रैल 2026 तक आयोजित “टीचिंग कॉम्पिटेंसी थ्रू माइक्रो टीचिंग स्किल्स” विषय पर आधारित दो सप्ताहिक राष्ट्रीय कार्यशाला का सफल समापन आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ. इस कार्यशाला में प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यशाला के दौरान विभिन्न रिसोर्स पर्सन्स द्वारा माइक्रो टीचिंग की अलग-अलग कौशलों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया. इन कौशलों के माध्यम से शिक्षार्थियों को प्रभावी शिक्षण के विविध आयामों को समझने और अपनाने का अवसर मिला, जो उनके लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ।

समापन समारोह में कॉलेज के प्राचार्य आर. के. अरुण ने वैलिडिक्टरी संबोधन प्रस्तुत करते हुए कार्यशाला की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और सभी प्रतिभागियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के समन्वयक डॉ. अली इमाम ने अपने वक्तव्य में कार्यशाला की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए इसे शिक्षार्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। सह-समन्वयक डॉ. मंजुला ने भी अपने संबोधन में प्रतिभागियों की सक्रिय सहभागिता की सराहना की और इस प्रकार के कार्यक्रमों की आवश्यकता पर बल दिया। पूरी कार्यशाला के सह-संयोजक (को-कन्वेनर) डॉ. अमिता कुमारी एवं श्रीमती डॉली शरण रहीं, जिनके कुशल निर्देशन में कार्यशाला का सफल संचालन संभव हो सका. समापन समारोह में कॉलेज के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे। अंत में राष्ट्रगान “जन गण मन” के साथ कार्यशाला का विधिवत समापन हुआ।

Related posts

AI-Generated कमांडो के साथ फोटो सोशल मीडिया पर डालना पड़ा भारी, महिला पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की अनुशंसा

गर्दनीबाग में PDS डीलरों का विशाल धरना, तेजस्वी यादव ने दिया समर्थन

गंगा में उफान के बाद सीएम एक्शन में, बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण

error: