बिहार

श्री श्याम मंदिर में श्री गोपी गीत कथा का समापन

पटनासिटी, न्यूज़ क्राइम 24। चौक स्थित श्री श्याम मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय श्री गोपी गीत कथा का समापन भक्तिमय वातावरण में संपन्न हो गया। कथा के अंतिम दिन आचार्य डॉ. चंद्रभूण मिश्र ने व्यास पीठ से श्रद्धालुओं को अपनी मधुर वाणी के माध्यम से पुरुषोत्तम मास का महत्व विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने भगवान विष्णु के 33 पवित्र नामों का उल्लेख करते हुए उनके आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। आचार्य श्री ने गोपी गीत का भावनात्मक वर्णन करते हुए भगवान श्रीकृष्ण एवं गोपियों के मध्य होने वाली रासलीला की मनमोहक व्याख्या की। कथा श्रवण के दौरान श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए।

इस अवसर पर बाबा श्याम का भव्य एवं आकर्षक श्रृंगार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा। मंदिर के मुख्य पुजारी की देखरेख में मुख्य यजमान द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना की गई तथा बाबा श्याम को 56 भोग अर्पित किया गया। कथा के समापन अवसर पर दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में दिलीप डीडवानिया, प्रदीप जैन, मनीष हरलालका, राहुल अग्रवाल, पंकज लोयलका, रेणु डीडवानिया, सुनीता हरलालका, पिंकी जैन, स्वाति अग्रवाल सहित श्याम सखी समूह, श्री श्याम सेवा एवं श्री श्याम सेवक परिवार के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts

हादसे में गंभीर रूप से घायल 17 वर्षीय रोशनी की मदद को फिर आगे आए समाजसेवी राजेश, इलाज के लिए दोबारा बढ़ाया सहयोग का हाथ

श्याम रजक की पत्नी स्वर्गीय अलका रजक की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, कैंसर रोगियों के इलाज के लिए किया गया रक्तदान

डायरिया से डरने नहीं सतर्क रहने की जरूरत : ब्रिगेडियर डॉ. राजू अग्रवाल

error: