झारखण्ड

मैथन के एक उद्योग में पहुंची CO कोयला जब्त FIR दर्ज

धनबाद(न्यूज़ क्राइम24): कोयलांचल में जारी काले धंधे की गूंज जब राजधानी रांची में गूंजने लगी तब धनबाद में प्रशासन भी एक्टिव मूड में आ गया है। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार मैथन थाना अंतर्गत मां कल्याणेश्वरी सिरामिक एग्यारकुण्ड के CO अमृता कुमारी एवं खनन विभाग की टीम ने छापेमारी की। टीम द्वारा छापेमारी में लगभग 15 टन अवैध कोयला जब्त करने का दावा किया गया है। उद्योग परिसर से मुंशी मुन्ना मिश्रा एवं रजनीश कुमार को हिरासत में लिया गया है।अवैध कोयला लदा ट्रक इलेक्ट्रॉनिक कांटा को जब्त कर मैथन पुलिस के हवाले किया गया है।मौके पर सीओ अमृता कुमारी के साथ खनन निरीक्षक दिलीप कुमार भी उपस्थित थे। सीओ अमृता कुमारी ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशानुसार मैथन ओपी अंतर्गत मां कल्याणेश्वरी सिरामिक में छापेमारी की गई। हालांकि अभी भी कई उद्यमियों द्वारा कोयले का काला कारोबार डंके की चोट पर चलाया जा रहा है।

Related posts

जियासोवा ने दिवाली मेले का उद्घाटन किया, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार

दुर्गा पूजा से पहले चक्रधरपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और सुरक्षा का संदेश

स्व.रूपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिए जादोपटिया अनुष्ठान किया गया