बिहार

क्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के मेरा युवा भारत के तत्वावधान में क्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन मनोज कमलीया स्टेडियम, मंगल तालाब में किया गया। प्रतियोगिता में महिला वर्ग में कबड्डी जबकि पुरुष वर्ग में फुटबॉल, बैडमिंटन, 1600 मीटर दौड़ सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पटना सदर के माय भारत प्रमुख हरिओम दिनकर, आईसीएआर के सदस्य संजीव यादव, पटना विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य पप्पु वर्मा एवं सर्वेश हंसराज ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम के दौरान शशीरंजन, सुमीत कुमार, कुमार सोनू, बिट्टू कुमार, रोहित यादव, अखिलेश कुमार, चंदन यादव सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं युवा उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना बताया गया।

Related posts

1 अणे मार्ग में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, बड़ी संख्या में रोजेदारों ने की शिरकत

समृद्धि यात्रा पर लछुआड़ पहुंचे सीएम, 914 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

रामनवमी व ईद को लेकर शेखपुरा प्रशासन सतर्क, शांति समिति की बैठक आयोजित

error: