बिहार

गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर स्वच्छता कार्यक्रम चलाया

पटना सिटी, न्यूज क्राइम 24। किला रोड स्थित श्री गुरु गोविंद सिंह महाविद्यालय में आज गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर स्वच्छता कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में एन.सी.सी. के कैडेट्स ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। साथ में एन.एस.एस. के विद्यार्थियों ने भी स्वच्छता कार्यक्रम में भागीदारी की। गौरतलब है कि महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) कनक भूषण मिश्र की दूरदर्शी योजना के तहत महाविद्यालय में अनवरत स्वच्छता के प्रयास और अभियान होते रहते हैं। यह कार्यक्रम भी प्राचार्य के दिशा निर्देश में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में एन.सी.सी. के कैडेट्स और छात्रों का नेतृत्व 04/29 बिहार बटालियन, एन.सी.सी. के कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट अमरेंद्र नाथ त्रिपाठी और एन.एस.एस. पदाधिकारी डॉ. नंद कुमार कर रहे थे। स्वच्छता गतिविधि के पूर्व एक संक्षिप्त गोष्ठी भी रखी गई। जिसमें पदाधिकारीगणों और छात्रों ने स्वच्छता के विषय पर अपने विचार रखे। डॉ. नंद कुमार ने स्वच्छता से संबंधित अपनी एक कविता का पाठ किया और लेफ्टिनेंट त्रिपाठी ने कहा कि कचड़ा किसी भी तरह का हो, हमें उसे दूर करना है। वह चाहे प्रत्यक्ष भौतिक कचड़ा हो या परोक्ष मानसिक कचड़ा जो हमारे दिलों-दिमाग को दूषित करता है।स्वच्छता का मतलब हमें व्यापक रूप में लेना होगा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भी स्वच्छता को व्यापक अर्थों में लिया था। उन्होंने कहा कि आज के समय में मोबाइल या दूसरी तकनीकों में जो ई-कचड़ा है वह भी कई बार हमें परेशान करता है। हमें उसे भी आवश्यकता अनुसार साफ करते रहना होगा।

Advertisements
Ad 1

एन.सी.सी. के कैडेट्स ने स्वच्छता संबंधी पोस्टर प्रदर्शनी का भी प्रस्तुतीकरण किया जिसमें अपने आसपास को स्वच्छ रखना, वातावरण को हरा-भरा बनाना और परिवेश को बीमारियों से मुक्त करने का लक्ष्य था। महाविद्यालय परिसर के हर कोने-अतरे को साफ करते हुए विद्यार्थियों और कैडेट्स का उत्साह प्रशंसा योग्य रहा। नई पीढ़ी का स्वच्छता के कार्यक्रमों से जुड़ना और उसके महत्व को समझना हमारे महाविद्यालय, समाज और राष्ट्र के लिए एक आश्वस्ति की बात है। कहना न होगा कि भारत की केंद्र और राज्य सरकारों की स्वच्छता विषयक पहल अपने परिणामों में सुंदरता-सफलता के साथ फलीभूत हो रही है। आज के इस स्वच्छता कार्यक्रम में अंडर ऑफिसर सोनू कुमार, सार्जेंट अंजली कुमारी, लॉस कॉरपोरल सुजीत कुमार, अंकित कुमार, अंशु कुमार, साक्षी कुमारी, मुस्कान कुमारी, अंशु कुमारी आदि अनेक कैडेट्स गर्मजोशी के साथ हिस्सा लिए।

Related posts

1 अणे मार्ग में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, बड़ी संख्या में रोजेदारों ने की शिरकत

समृद्धि यात्रा पर लछुआड़ पहुंचे सीएम, 914 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

रामनवमी व ईद को लेकर शेखपुरा प्रशासन सतर्क, शांति समिति की बैठक आयोजित

error: