बिहार

गया में दो पक्षों में विवाद के बाद झड़प, पूर्व सीएम जीतन राम मांझी का काफिला रोका

गया(अरुणजय प्रजापति): बिहार के गया में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद झड़प की घटना हुई. घटना में कुछ लोगों के घायल हो जाने की खबर है. वहीं इस तरह की घटना के बाद व्यवसाईयों ने बाजार को बंद कर दिया. पुलिस मौके पर कैंप कर रही है. इधर, डुमरिया प्रखंड के बलिया गांव में जा रहे पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के काफिले को सुरक्षा का हवाला देकर रोक दिया गया.

डुमरिया बाजार की घटना

यह घटना गया जिले के डुमरिया थाना अंतर्गत डुमरिया बाजार की है. बताया जा रहा है रविवार की रात को डुमरिया बाजार में एक युवक के साथ मारपीट की घटना हुई थी. इस मारपीट की घटना के बाद तनाव था. इसके बाद सोमवार को मारपीट की घटना करने वाले दो युवक डुमरिया बाजार में देखे जाने के बाद लोगों ने पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी. वहीं, उसकी बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. विवाद को लेकर हुए झड़प में तीन लोगों के घायल हो जाने की खबर है.

पुलिस कर रही कैम्प, बाजार हुआ बंद

Advertisements
Ad 1

वहीं, इस तरह की घटना के बाद पुलिस मौके पर कैंप कर रही है. डुमरिया बाजार पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. गरिमा में डीएसपी मनोज राम और कई थाना की पुलिस पहुंची है. पुलिस पूरे मामले पर नजर रख रही है.

पूर्व सीएम के काफिले को रोका

वह इसके बीच पूर्व सीएम जीतन राम मांझी डुमरिया के बलिया गांव जा रहे थे किंतु पुलिस ने सुरक्षा का हवाला देकर उन्हें रास्ते में ही रोक दिया पुरुष एवं जितेंद्र मांझी को महिला थाना अंतर्गत आईटीआई कॉलेज में ठहराया गया है फिलहाल डुमरिया में दो पक्षों के बीच झड़प के बाद पुलिस स्थिति नियंत्रित करने में लगी हुई है. वहीं, इस संबंध में इमामगंज डीएसपी से संपर्क साधने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल रेंज से बाहर बता रहा था।

Related posts

एयर चीफ मार्शल अमन प्रीत सिंह तख्त पटना साहिब नतमस्क हुए

जहानाबाद में जनता दरबार : एसपी ने सुनीं 24 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

अमीर-ए-शरीअत का ईद संदेश : इंसानियत, न्याय और शांति की अपील

error: