बिहार

ज्वेलर्स व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर DGP बिहार एवं ADG लॉ एंड ऑर्डर के साथ संवाद कार्यक्रम

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार में लगातार ज्वेलर्स एवं स्वर्ण व्यवसायियों के साथ हो रही लूट, हत्या एवं आपराधिक घटनाओं को लेकर CAIT/AIJGF बिहार द्वारा ज्वेलर्स व्यापारियों की सुरक्षा के विषय पर एक विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम दिनांक 15 सितम्बर, दिन मंगलवार, शाम 4:00 बजे से पटना के पटेल भवन, बेली रोड में आयोजित होगा। कार्यक्रम में श्री विनय कुमार, IPS, DGP बिहार एवं श्रीमती के. एस. अनुपम, IPS, ADG लॉ एंड ऑर्डर बिहार के ज्वेलर्स व्यापारियों से सीधे संवाद करेंगे तथा उनकी सुरक्षा से जुड़े विषयों और समस्याओं पर चर्चा करेंगे।

कार्यक्रम में विशेष रूप से पिछले 15 दिनों के दौरान आपराधिक घटनाओं के शिकार हुए ज्वेलर्स व्यापारी शामिल होंगे। इसके साथ ही जिन ज्वेलर्स व्यापारियों के साथ पूर्व में भी लूट, चोरी, हत्या या अन्य आपराधिक घटनाएं हुई हैं, वे भी अपने मामले की FIR की प्रति साथ लेकर कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपनी समस्या एवं सुझाव रख सकते हैं।

CAIT/AIJGF बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष बबल कश्यप जी ने कहा कि बिहार के ज्वेलर्स व्यापारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस संवाद कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस प्रशासन एवं व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा ज्वेलर्स व्यापारियों की सुरक्षा के लिए ठोस एवं प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने पर चर्चा की जाएगी।

Related posts

भिखना पहाड़ी में AISA का कैंडल लाइट विजिल, छात्रों ने सत्य निकेतन हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

पटना को जाम मुक्त बनाने के लिए विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क और फुटपाथ से हटाए जा रहे अवैध कब्जे

पथ निर्माण मंत्री ने की ROB परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा, दिए सख्त निदेश

error: