बिहार

नई दिशा नारी शक्ति महिला स्वालम्बी सहकारी समिति का 16वी वार्षिक आम सभा संपन्न

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): फुलवारी शरीफ प्रखंड के पसही ग्राम में नई दिशा नारी शक्ति महिला स्वालम्बी सहकारी समिति लिमिटेड का 16 वी वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया जिसमे लगभग दो हजार सदस्य उपस्थित हुए. जिसका उद्घाटन समिति अध्यक्ष सीमा देवी एव मुख्य कार्यपलक पूनम कुमारी निदेशक व सदस्यो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. सभी सदस्यों को बताया गया की समिति के नया निबंधन कर्ययालय ग्राम नदियावा पोस्ट निसरपुरा थाना बेउर अनुमंडल पटना सदर प्रखंड फुलवारी शरीफ पिन कोड-८०४४५३ होगा.

ब्रांच साखा पुनेंदु नगर खोजा इमली पोस्ट+थाना फुलवारी शरीफ पटना होगा. समिति द्वारा 1100 स्वयं सहयता समूहों का संचालन किया जा रहा है जिसमे कुल 13200 महिला जुडी है. समिति द्वरा नैपकिन बनाने व वितरण का कार्य किया जा रहा है जिससे १०० महिलाओ को रोजगार मिल रहा है. सभा में बताया गया कि इससे जुड़कर महिला स्वावलंबी बन रही हैं और दूसरों को प्रेरित करने के लिए भी जागरूक करने की बात कही गई।

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर अध्यक्ष सीमा देवी द्वारा सभी अतिथि एव उपस्थित शेयरधारी बहनों को स्वागत व अभिनन्दन करते हुए बताया की समिति का गठन महिला एवं बाल विकास निगम के द्वारा किया गया है. अभी जीविका के साथ मिलकर समूहों का निर्माण एव संचालन कर रही है 57 ग्राम संगठन का गठन किया गया है. फेडरेशन के द्वारा निशुल्क नैपकिन का वितरण समूह के सहयोग से किया जा रहा है।

जीविका के टी ओ महेश्वर प्रसाद ने ऑडिट रिपोर्ट पर चर्चा की . मुख्य कार्यपलक पूनम कुमारी ने समिति का 2022–2023का लेखा-जोखा एव आय-व्यय का प्रस्तुत किये. संघ विकाश कार्यपालक अमित कुमार द्वारा मंच का संचालन किया गया.धन्यवाद ज्ञापन रोहित कुमार द्वारा दिया गया। इस अवसर पर सरिता सिन्हा,सीता देवी,पूर्व अध्यक्ष निर्मला देवी,सुनीता देवी,रंजू देवी,शोभा देवी, बोर्ड सदस्य रीता देवी गीता देवी संगीता देवी अनीता देवी दुर्गावती देवी वंदना देवी उम्दा देवी,गुड्डी देवी, अंजू पाण्डेय, विना पाण्डेय, किरण देवी सुनीता देवी, अनीता देवी,बबिता देवी, निर्मला देवी, इतियादी उपस्थित हुए।

Related posts

“12 साल बेमिसाल” कार्यक्रम के तहत गौरी शंकर मंदिर प्रांगण में पूजा अर्चना

शेखपुरा में अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा, 18 दुकानें हटाई, 12,200 रुपये जुर्माना वसूला

AES से निपटने को लेकर बिहार सरकार अलर्ट, मुख्य सचिव बोले- “चमकी बुखार में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं”

error: