बिहार

ताजिया जुलुस निकालने में दो समुदायों में हुई झड़प, एक दर्जन से अधिक घायल

गया(अरुणजय प्रजापति): डुमरिया प्रखंड के बलिया गांव में मुहर्रम का ताजिया भंगिया नोनिसोत से डुमरिया जा रहा था। जूलूस बलिया गांव से निकलने के बाद जैसे ही स्कूल के निकट पहुंचा वैसे ही मातम करने और डंका बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया । इसी बात पर दोनों समुदायों में पथरबाजी होने लगी। पत्थरबाजी में दोनों पक्ष के लगभग एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। जुलुस में चल रहे पुलिस अवर निरीक्षक फूलन सिंह को सर फट गया। चिकित्या पदाधिकारी धर्मवीर कुमार ने बताया कि सभी घायलों को प्रथमिक इलाज कराया गया।

Advertisements
Ad 1

गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए गया मगध मेडिकल भेज दिया गया है। घायल लोगों को पुलिस थाना लेकर गई है।स्थिति सामान्य है।पुलिस बल पूरे क्षेत्र में तैनात है।ताजिया का जुलुश इसलमापुर,काच् र,भंगिया,नोनिसोत,टेकरा कला से डुमरिया मस्स्जिद तक जाता है। सभी जुलुस एक जगह पहुंचने के बाद मँझौली बाजार पार कर पुलिस बल के साथ जनप्रतिनिधि भी एक साथ जुलुस का मिलान कराते है।ताजिया और अखाडा देखने दूर दूर से लोग आते है इस अवसर पर ग्रामीण इलाकों में मेला भी लगता है।मँझौली बाजार में मेला का आयोजन होता हैं।

Related posts

जनता के द्वार सरकार, जन सहभागिता ही योजनाओं की सफलता का आधार-विजय कुमार चौधरी उपमुख्यमंत्री

पटना में यातायात व्यवस्था का औचक निरीक्षण, हड़ताली मोड़ पर एसपी ट्रैफिक ने संभाली कमान

शेखपुरा डीएम-एसपी ने ‘सासा कलेक्शन’ का औचक निरीक्षण किया, 100 मजदूरों को PF से जोड़ने का निर्देश

error: