बिहारराजनितिक

चरित्र को जान चुके हैं और वे बदलाव चाहते हैं जानता चिराग

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा के लोग भी अब उनके चाल चरित्र को जान चुके हैं और वे बदलाव चाहते हैं। इसकी बानगी रविवार को जिले के बिंद हाईस्कूल में आयोजित लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान जी की जनसभा में देखने को मिली।

यहां हजारों की संख्या में जुटी भीड़ ने जहां श्री चिराग पासवान के लिए एक स्वर में जयघोष किया, वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए जमकर ’मुर्दाबाद’ के नारे लगाए श्री चिराग वहां मिलन समारोह के दौरान आमसभा को संबोधित करने पहुंचे थे, जिसमें भारी जनसैलाब देखने को मिला।

अपने संबोधन में श्री चिराग ने आजादी के 75 साल बाद भी बिहार की दुर्दशा पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि देश के सभी राज्य एक साथ आजाद हुए। सभी तरक्की की नई गाथाएं लिख रहे हैं, लेकिन बिहार आज भी पिछड़ेपन का शिकार है। अब तक जितनी भी सरकारें बनी सबने बिहार और बिहारियों को छलने का काम किया है।आज बिहार शिक्षा चिकित्सा और रोजगार की बुनियादी जरूरतों के लिए भी तरस रहा है।

Advertisements
Ad 1

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए श्री चिराग ने कहा कि दुख होता है कि जिस सोच के साथ जनता ने नीतीश कुमार जी को मुख्यमंत्री के रूप में चुना उसके कोई मायने नहीं रह गए। नीतीश कुमार ने विकास के नाम पर जनता को सिर्फ ठगने का काम किया है। उन्होंने विकास के बजाय समाज को जात-पात और वर्गों में बांटने की राजनीति की है।

श्री चिराग ने जनता से खासकर युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी ताकत को पहचाने और जात व मजहब की राजनीति करने वालों को सबक सिखाएं। उक्त आशय की जानकारी लोजपा (रा) के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन पासवान ने दी।

Related posts

फायर एंड सेफ्टी वीक के तहत जयप्रभा मेदांता में जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम

टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत जिलाधिकारी द्वारा जिले के 40 टीबी महिला रोगियों को दिया गया पोषणयुक्त फूड बास्केट का वितरण

अररिया में एलपीजी आपूर्ति सामान्य, 11,417 सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध

error: