बिहार

बाल संरक्षण समिति के बैठक का आयोजन

IMG 20210218 WA0207

फुलवारीशरीफ़(अजित यादव): संपतचक प्रखण्ड स्तरीय बाल संरक्षण समिति की बैठक बी०डी०ओ० कार्यालय में की गई । इसमें बाल अधिकार से संबंधित दिवाल लेखन, पोस्टर, होल्डिंग, एवं बैठक के माध्यम से गांव एवं पंचायतों में जागरुकता फैलाये जाने पर जोर दिया गया. बीडीओ ने कहा कि ईसके लिए जिला बाल संरक्षण इकाई, पटना से सहयोग लिया जायेगा । सभी सदस्य बाल अधिकार की रक्षा के लिए सजग रहेगें तभी बाल संरक्षण व बाल कल्याण का अभियान सफल हो पायेगा. दिनेश कुमार ने कहा कि बाल मजदूरी, बाल ब्यापार, परवरिश योजना, एवं आने वाले समय में बच्चों को विधालय से पठन पाठन की समस्या को दूर करने के लिए तैयार रहना होगा. बैठक में कुल 19 सदस्यों ने भाग लिया।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!