ताजा खबरेंबिहार

मुख्यमंत्री ने गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का लिया जायजा

पटना(अजित यादव): मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सड़क मार्ग से पटना के आसपास गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया। मुख्यमंत्री अटल पथ होते हुये जे०पी० सेतु तक गये, फिर वहाँ से वापस गंगा पथ तक गंगा के जलस्तर का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने पी०एम०सी०एच० के पास से गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर का भी मुआयना किया मुख्यमंत्री गंगा पथ से पी०एम०सी०एच० होते हुये आवास वापस लौटे.

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री ने भ्रमण के दौरान गंगा नदी के आसपास के इलाकों की स्थिति को देखा और जानकारी ली। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि गंडक नदी में पानी का दवाब बढ़ने से भी गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि हुयी है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि गंगा नदी के किनारे वाले जिलों में बढ़ते जलस्तर को ध्यान में रखते हुये पूरी तरह अलर्ट रहें और सारी तैयारी पूर्ण रखें।

भ्रमण के दौरान जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो मौजूद थे।

Related posts

हादसे में गंभीर रूप से घायल 17 वर्षीय रोशनी की मदद को फिर आगे आए समाजसेवी राजेश, इलाज के लिए दोबारा बढ़ाया सहयोग का हाथ

श्याम रजक की पत्नी स्वर्गीय अलका रजक की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, कैंसर रोगियों के इलाज के लिए किया गया रक्तदान

डायरिया से डरने नहीं सतर्क रहने की जरूरत : ब्रिगेडियर डॉ. राजू अग्रवाल

error: