बिहार

शतरंज स्पर्धा एवं टेबल टेनिस का आयोजन

पटना(न्यूज क्राइम 24): पटना विश्वविद्यालय के वार्षिक खेलकूद-2023 का शतरंज स्पर्धा एवं टेबल टेनिस का आयोजन स्थल पटना साइंस कॉलेज के जिम्नेजियम हॉल मे किया गया। जिसका उद्घाटन पटना विश्वविद्यालय के खेल अध्यक्ष प्रो सरफुद्दीन एवं वनस्पति विज्ञान की सहायक प्राध्यापक डॉ राजलक्ष्मी ने की। पटना विश्वविद्यालय वार्षिक खेल-2023 के शतरंज स्पर्धा पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान अनिरुध कुमार, वही पटना विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर रसायन शास्त्र के छात्र व शतरंज टीम के कप्तान चंदन कुमार चंचल को दूसरा स्थान एवं गणित विभाग के पुरुषोत्तम तृतीय स्थान प्राप्त किए।

महिला वर्ग शतरंज मे प्रथम स्थान कुमारी श्रृष्टि,दूसरा मीशु,तीसरा श्वेता कुमारी को मिला। जबकि टेबल टेनिस प्रतियोगिता में लड़के वर्ग में उज्जवल राज को प्रथम, आदित्य प्रियदर्शी द्वितीय एवं मनीष कु सिंह को तृतीय स्थान मिला। वही लड़की वर्ग में पटना वीमेंस कॉलेज की छात्रा रुशाली राज को प्रथम, कंचन विनोद को द्वितीय एवं अपूर्वा प्रसाद को तृतीय स्थान मिला।

इस मौके पर सपोर्ट बोर्ड के सदस्य एवं अर्धशास्त्र के सहायक प्राध्यापक डॉ मनोज प्रभाकर,पटना साइंस कॉलेज के पी टी आई जावेद खाँ, पटना विश्वविद्यालय के खेल सचिव डॉ शिव सागर प्रसाद, शतरंज अर्बिटर के रूप मे सैयद हसन मुसा,सफ़क़्त जहाँ,एवं अन्य पदाधिकारी व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

error: