बिहार

राणा फाउंडेशन के अध्यक्ष ने बिहार के पर्यटन मंत्री से की मुलाकात

फुलवारीशरीफ, अजित। राणा फाउंडेशन के अध्यक्ष मौलाना इफ्तिखार अहमद निजामी ने बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद से उनके आधिकारिक कार्यालय में मुलाकात की. इस दौरान दोनों के बीच पर्यटन विकास, शिक्षा विस्तार, सांस्कृतिक विरासत संरक्षण और सामाजिक विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान मौलाना इफ्तिखार अहमद निजामी ने राणा फाउंडेशन द्वारा संचालित शैक्षिक और सामाजिक सेवा परियोजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने बिहार में शिक्षा और सामाजिक उत्थान से जुड़े आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी साझा की. साथ ही राज्य में पर्यटन क्षेत्र को बेहतर बनाने के लिए कई व्यावहारिक सुझाव भी प्रस्तुत किए।

Advertisements
Ad 1

पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने राणा फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे सामाजिक और शैक्षिक कार्यों की सराहना की. उन्होंने कहा कि राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ सामाजिक विकास के लिए कार्यरत संस्थाओं के बीच समन्वय और सहयोग को मजबूत करने की आवश्यकता है। बैठक के दौरान बिहार में पर्यटन की संभावनाओं को विकसित करने, सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर भी सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ।

Related posts

शेखपुरा में 18 अप्रैल को लगेगा पीएम सूर्य घर योजना’ सोलर मेला, ऑन द स्पॉट होगा रजिस्ट्रेशन

शेखपुरा में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, 17 अप्रैल से खुलेगा स्व-गणना पोर्टल

राष्ट्रपति महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं

error: