बिहार

स्व: कपिल देव सिंह यादव का पुण्य तिथि मनाया गया

फुलवारीशरीफ, अजित। सोना गोपालपुर पंचायत के पूर्व मुखिया स्व: कपिल देव सिंह यादव का छठा पुण्यतिथि उनके सभी पुत्र पवन कुमार यादव पूर्व प्रमुख, मिंटू यादव,संपतचक नगरपरिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि ऋषभ राय (बंटू) अपने स – परिवार और मित्र बंधु के साथ सादगी तरीके से अपने आवास पर मनाया और उन्हें भावपूर्ण तरीके से श्रद्धांजलि देकर उन्हें याद किया।

संपतचक नगर परिषद अध्यक्ष अमित कुमार ने भी श्रद्धांजलि देकर उन्हें याद किया और उन्होंने कहा कि स्व. कपिल देव सिंह यादव लगातार सोनगोपालपुर पंचायत के मुखिया रहे और पंचायत के विकास में अहम भूमिका निभाई . उन्होंने कहा वो सीधा जनता से संवाद करते थे उन्होंने अपने क्षेत्र और जनता का हमेशा भले के लिए सोचा ,आज उन्हीं के विकास के सोच को हम आगे बढ़ा रहे।

Related posts

एम्स पटना में पहली बार बोन कंडक्शन इम्प्लांट सर्जरी सफल, एक दिन में तीन जटिल ऑपरेशन

झारखंड पेपर लीक मामले में भूपतिपुर से युवक हिरासत में

कार्डिकॉन 2026 में नई तकनीक और आधुनिक उपचार पर विशेषज्ञों ने किया मंथन