बिहार

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के 75वीं पुण्यतिथि मनाया

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): सामाजिक संस्था हेल्पिंग हैंड्स एक कदम मानवता की ओर के तत्वधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के 75वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य पर मनोज कमलिया स्टेडियम स्थित महात्मा गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष अश्विनी राज यादव ने की। इस मौके पर संगठन के सदस्यों ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी जी की सत्य और अहिंसा का जो जीवन रहा वो हम सभी देशवासियों के लिए प्रेरणा स्रोत है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संगठन के संरक्षक अजय कुमार यादव, प्रदीप यादव, प्रिन्शु राज, शत्रुघ्न कुमार, राजन राज, मुरारी कुमार एवं गुंजन कुमार सहित संगठन के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

महावीर कैंसर संस्थान के गेट पर नाले से निकलीं सैकड़ों विदेशी शराब की खाली बोतलें, शराबबंदी पर उठे सवाल

सावन की पहली सोमवारी पर शिवभक्ति का महासैलाब, फुलवारी शरीफ से संपतचक तक गूंजा “हर-हर महादेव”

रोटरी क्लब ऑफ पटना वाइब्रेंट ने अनाथालय के बच्चों के बीच बांटी पाठ्य सामग्री

error: