क्राइमताजा खबरेंबिहार

दिनदहाड़े पटना में लड़की से मोबाइल छीनने का प्रयास करते हुए लफंगे का सीसीटीवी फुटेज वायरल

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): राजधानी पटना के मन बड़ो अपराधियों का तांडव इस कदर मचा रहा है कि आम आदमी का सड़क पर चलना भी मुहाल हो गया। पटना की सड़कों पर कब कहां किस परिस्थिति में किसी अपराधी द्वारा लूट पिट जाएंगे उसका आभास भी नही होगा। पटना के अपराधियों पर पुलिस प्रशासन का जरा भी खौफ नहीं है। राजधानी पटना के भूतनाथ कछुआरा रोड में नॉलेज ग्राम स्कूल के पीछे एक बाइक सवार लफंगे ने दिनदहाड़े सरेआम वहां से गुजर रहे एक लड़की से मोबाइल छीनने का प्रयास किया।

Advertisements
Ad 1

हालांकि लड़की के विरोध करने और शोर मचाने पर बाइक सवार लफंगा मोबाइल छीनने में असफल रहा और भाग गया। यह पूरा वाक्या वहां लगा एक सीसीटीवी में कैद हो गया । वही सरेआम लड़की से मोबाइल छीनने के प्रयास करते हुए लफंगे का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। स्थानीय लोगों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक सवार बदमाश को गिरफ्तार करने की मांग किया है।

Related posts

बरबीघा में माँ मथुरासिनी महोत्सव 2026 का समापन, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखाया जलवा

सिलेंडर की जमाखोरी की रोकथाम को लेकर 28 धावा दल का गठन

सरकारी स्कूलों में वार्षिक परीक्षा शुरू, छात्रों को शांत मन से परीक्षा देने की सलाह

error: