बिहार

विद्युत मानव बल के साथ मारपीट थाना में मामला दर्ज, आधा दर्जन को बनाया आरोपी

अररिया, रंजीत ठाकुर : बथनाहा थाना अंतर्गत बीते सात मई बुधवार को बथनाहा विद्युत शक्ति केंद्र में मानवबल के साथ मारपीट, गाली-गलौज एवं सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में कनीय विद्युत अभियंता सारिक असीर पिता मोहम्मद नसीरुद्दीन ने बथनाहा थाना में आवेदन देखकर मामला दर्ज कराया है। मामले में आधा दर्जन व्यक्ति को आरोपी बनाया है। जिसमें मोहम्मद इन्जार मियां पिता मोहम्मद रिजवान ग्राम बेलाही वार्ड संख्या दस उम्र लगभग 23 वर्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपने आवेदन में कनीय अभियंता ने लिखा है कि बुधवार को समय करीब 12:45 बजे इंजार कार्यालय आकर हमारे मानवबल सन्नी कुमार राय पिता स्वर्गीय लक्ष्मण राय को अकारण अशोभनीय एवं आपत्तिजनक गालियां देने लगा।

जब सन्नी ने उन्हें शांतिपूर्वक व्यवहार करने के लिए कहा तो मोहम्मद इंजार ने और अधिक उग्र होकर लगातार गली गलौज करते रहे। स्थिति उग्र देखकर कार्यपालक सहायक देव प्रकाश ने घटना क्रम का मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड शुरू किया तो इंजार ने चोट पहुंचाने एवं मोबाइल छीनने के नियत से उन पर हमला कर दिया। कहा इतना ही नहीं साथ में आए हुए अन्य पांच व्यक्ति क्रमशः मोहम्मद गुलजार, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद रब्बान, मोहम्मद सरफराज, एवं रवीना खातून सभी साकिन बेलाही वार्ड संख्या 10 ने मिलकर अज्ञात 10 लोगों को बुलाकर सन्नी एवं वेद प्रकाश के साथ बलपूर्वक मारपीट करने लगे एवं जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद थाना पहुंचकर आरोपियों को शांत करवाया। वहीं घटना के बाद थाना अध्यक्ष ने कनीय अभियंता के आवेदन पर कांड संख्या 35/25 दिनांक-08/05/2025 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Related posts

पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात

बिहार में नई चीनी मिलों की राह होगी आसान, मध्य प्रदेश के निवेशकों से मिले गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार

अंगदान को बढ़ावा देने चलेगा व्यापक अभियान, दधीचि समिति को स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ेगी सरकार : सीएम

error: