बिहार

सक्षम लोग फ़रीज़ा-ए-हज में देर न करें : मौलाना शिबली क़ासमी

फुलवारीशरीफ, अजित। इमारत शरिया के महासचिव मौलाना मोहम्मद शिबली क़ासमी ने देश भर के इमामों और ख़ुतबा से अपील की है कि आगामी जुमे के ख़ुत्बों में फ़रीज़ा-ए-हज की अहमियत और फ़ज़ीलत को अपना विषय बनाएं. उन्होंने कहा कि लोगों को हज की तरग़ीब देना वक्त की ज़रूरत है, क्योंकि यह इस्लाम का एक बुनियादी रुक्न है.

उन्होंने बताया कि हज 1447 हिजरी (2025-26) के लिए हज कमेटी ऑफ़ इंडिया द्वारा ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है और आवेदन की आख़िरी तारीख़ 31 जुलाई 2025 है।

मौलाना शिबली ने अफ़सोस जताते हुए कहा कि मुल्क में हज़ारों ऐसे लोग हैं जिन पर हज फ़र्ज़ हो चुका है, मगर जागरूकता और रहनुमाई की कमी के कारण वे अब तक इस फ़रीज़े की अदायगी से महरूम हैं।

उन्होंने कहा कि अतीत में जब इमामों और ख़ुतबा ने मस्जिदों से जागरूकता फैलाई तो कई लोगों ने हज किया, जो क़ाबिले-सताइश है. इमारत शरिया हमेशा से दीनी रहनुमाई करती रही है और यह जागरूकता मुहिम उसी सिलसिले की एक कड़ी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इमाम और ख़ुतबा अगर अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं, तो हज अदा करने वालों की तादाद में बढ़ोतरी होगी और लोग इस अज़ीम इबादत से लाभ उठा सकेंगे।

Related posts

80वें स्वतंत्रता दिवस पर नवीन पुलिस केंद्र में फहरा तिरंगा, SSP पटना ने किया परेड का निरीक्षण

स्वतंत्रता दिवस पर पियरपुरा थाना के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन, पुलिसिंग होगी और मजबूत

देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

error: