बिहार

भारी मात्रा में देशी शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार!

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): अवैध शराब और अपराध नियंत्रण को लेकर पटना पुलिस की विशेष छापेमारी की जारी है। ताजा मामला है , पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के अलग -अलग इलाके से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

वही गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जलकदर बाग इलाके से जहां डिलेवरी बाइक के साथ तीन शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया, वही पत्थर घाट इलाके में छापेमारी कर डिलेवरी देने वाले स्कूटी के साथ दो शराब और नगला इलाके से एक कारोबारी को भारी मात्रा में देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया की शराब के विरुद्ध इलाके में छापेमारी की जा रही है। फिलहाल सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Related posts

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 5 परियोजनाओं को दी मंजूरी

साइबर अपराध पर मुख्य सचिव की उच्चस्तरीय समीक्षा, 1930 पर शिकायत की अपील

पटेल नगर में अंडरग्राउंड नाले का निर्माण शुरू, वर्षों बाद जलजमाव से मिलेगी मुक्ति

error: