बिहार

एमडीएम में अनियमितता की शिकायत पर जांच करने आए बीआरपी

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के विद्यालय में एमडीएम की अनियमितता की शिकायत मिलने पर मध्य विद्यालय नवाबगंज तथा प्राथमिक विद्यालय महेश पट्टी पूरब भाग का जांच करने शनिवार को एमडीएम बीआरपी मनोज भारती नरपतगंज तथा शहवाज आलम पलासी विद्यालय आए। दोनों ही जांच कर्मी जिला शिक्षा पदाधिकारी अररिया के निर्देश पर जांच करने आए थे।

उन्होंने जांच के क्रम में एमडीएम से संबंधित रजिस्टर, बच्चों की छात्रोंपस्थिति एवं विद्यालय का भौतिक जांच किया। वहीं जांच करने आए कर्मी ने बताया कि किसी ने गोपनीय सूचना दिया था कि विद्यालय में एमडीएम में अनियमितता बरती जा रही है जिसके बाद प्राप्त शिकायत के आधार पर जांच किया गया है । जांच रिपोर्ट से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराया जाएगा । जांच के मौके पर मध्य विद्यालय नवाबगंज के प्रधानाध्यापक संजय कुमार साहा तथा प्राथमिक विद्यालय महेश पट्टी के प्रधानाध्यापक विभा कुमारी मौजूद थे।

Related posts

शिविर में नागरिकों की समस्याओं के समाधान पर विशेष जोर दिया गया

चौक थाना पुलिस की कार्रवाई : चोरी के आरोपी गिरफ्तार, अपहरण मामले में नाबालिग बरामद!

मिशन मोड में बनायें पात्र लाभुकों का राशन कार्ड : डीएम

error: