बिहार

चुप्पी तोड़ो खुलकर बोलो किशोरी स्वच्छता अभियान में लड़कियों को किया गया जागरूक

20241201 164329

फुलवारी शरीफ़, अजित : फुलवारी शरीफ के वार्ड नंबर 6 सामुदायिक भवन में शिक्षिका नीतू शाही द्वारा किशोरी माहवारी स्वच्छता अभियान के तहत निशुल्क सैनिटरी (पैड ) वितरण किया गया और किशोरियों को बताया गया माहवारी एक ईश्वर का दिया गया वरदान है इसलिए इसमें कोई झिझक नहीं है. चुप्पी तोड़ो ,खुलकर बोलो का महत्व समझाया और किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता से जुड़ी बाते भी बताई गई. शिक्षिका कहती हैं आज भी हमारे देश में बीस करोड़ महिलाओं को मासिक धर्म माहवारी स्वच्छता और स्वस्थ शरीर के तौर-तरीका में बहुत कम समझ है इसलिए हम सभी को आगे आना होगा और अपने बच्चियों को इस पर शर्माना नहीं है

बल्कि खुलकर बात रखनी होगी.किशोरियों को बाजार में उपलब्ध सैनिटरी पैड का उपयोग करने को कहा गया. इसके अलावा बच्चियों को निशुल्क पैड बनाने की भी प्रशिक्षण भी दिया गया जिसमे कम लागत से खुद किशोरियों तैयार कर इस्तेमाल कर सकती है.इसके अलावा किशोरियों को गुड टच और बैड टच भी बताया गया और अपने धरा को बचाने के लिए सभी किशोरियों को एक पौधा भी दिया गया.

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!