बिहार

सोनापुर के बीपीएससी द्वारा चयनित शिक्षक विमल मांझी आपत्तिजनक मैसेज के आरोप में निलंबित

अररिया, रंजीत ठाकुर विद्यालय में पढ़ने वाली दशम वर्ग की एक छात्रा को आपत्तिजनक मैसेज भेजने के आरोप में सोनापुर माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत बीपीएससी शिक्षक विमल कुमार मांझी को निलंबित कर दिया गया है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना अररिया ने ज्ञापांक – 941 ,दिनांक -25 जनवरी 2025 के द्वारा श्री मांझी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए प्रखंड संसाधन केंद्र सिकटी में योगदान का निर्देश दिया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीपीएससी द्वारा चयनित शिक्षक श्री मांझी ने लगभग दश दिन पूर्व विद्यालय में पढ़ने वाली दशम वर्ग की एक छात्रा को आपत्तिजनक मैसेज भेजा जिसके बाद छात्रा ने अपने अभिभावक को जानकारी दी।

अभिभावक ने इसकी शिकायत विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक नीलोफर से किया तथा विद्यालय में हो हंगामा भी किया , जिसकी गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना तत्काल प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नरपतगंज को दी गई । प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने मामले की जानकारी मिलते ही विद्यालय आकर जांच किया तथा पीड़ित अभिभावक एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों के समक्ष उक्त शिक्षक से पूछताछ किया। पूछताछ के क्रम में शिक्षक ने गलती से मैसेज भेजे जाने की बात को स्वीकार किया। जिसके पश्चात विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नीलोफर के आवेदन के आलोक में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नरपतगंज शिवनारायण कुमार सुमन ने अपने कार्यालय पत्रांक – 40 ,दिनांक – 23 जनवरी 2025 के द्वारा श्री मांझी को निलंबित करने का अनुशंसा जिला शिक्षा पदाधिकारी अररिया से किया था।

Related posts

गन्ना यंत्रीकरण योजना : किसानों को दिवाली में कृषि यंत्रों की खरीद पर 50 फीसदी तक अनुदान

IGIMS में जटिल इसोफेगस-प्लूरल फिस्टुला का आधुनिक एंडोस्कोपिक तकनीक से सफल प्रबंधन

लिवर प्रत्यारोपण की ऐतिहासिक उपलब्धि पर IGIMS की चिकित्सकीय टीम ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत से की शिष्टाचार मुलाकात