क्राइमबिहार

बूथ संचालक की गोलीमार हत्या!

पटना सिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) आलमगंज थाना क्षेत्र के बजरंगपुरी नहर के पास मकान के अंदर डेयरी बूथ का संचालन करने वाले 50 वर्षीय अजय साह की गोली मार बदमाशों ने हत्या कर दी है। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस घटना से जुड़े हर बिंदु पर छानबीन कर रही है. घटना स्थल पर पहुंचे एएसपी शरथ आरएस ने बताया कि हत्या की घटना में पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है. परिजनों का बयान लिया जा रहा है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि दो की संख्या में रहे बदमाश बूथ पर पहुंचे. इसके बाद कहासुनी के बाद पिस्तौल निकाल फायरिंग की. जिससे अजय जख्मी हो गया। बदमाश घटना को अंजाम दे फरार हो गये। इसी बीच गोली की आवाज सुन परिवार के लोग निकले और जख्मी अजय को उपचार के लिए निजी उपचार केंद्र फिर एनएमसीएच लेकर आये। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. घटना स्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि मामले में तफ्तीश हो रही है।

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

error: