क्राइमबिहार

नाले से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

20240312 175042

मनेर, (न्यूज क्राइम 24) मनेर नगर परिषद के अस्पताल मोड़ के पास मंगलवार को नाले से अज्ञात व्यक्ति का शव मिलते ही इलाके में सनसनी फ़ैल गई। मनेर थानाध्यक्ष सुनिल कुमार भगत ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुई है। जिसकी पहचान की जा रही है। मृतक व्यक्ति का उम्र करीब 40 से 45 वर्ष होगी। हालांकि मृतक के शरीर पर कोई जख्म के निशान नहीं पाया गया है।

मौत कब और कैसे हुई है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पायेगा। घटना की सूचना मिलते ही मनेर थाना की पुलिस मौके वारदात पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। 72 घंटे तक शव की पहचान के लिए अस्पताल में रखा गया है। उसके बाद दाह संस्कार किया जायेगा।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!