बिहार

पुनपुन नदी में अज्ञात महिला का शव बरामद, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

फुलवारीशरीफ, अजित। परसा बाजार थाना क्षेत्र के पुनपुन नदी में सोमवार की शाम करीब 4 बजे लक्ष्मण झूला के पास झाड़ियों में एक अज्ञात महिला का शव मिला. शव पानी में फंसा हुआ था. स्थानीय लोगों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस का कहना है कि शव 5 से 6 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है. अनुमान लगाया जा रहा है कि कहीं दूसरी जगह से बहते हुए यह शव यहां आकर फंस गया. इस तरह की घटनाएं पुनपुन नदी में पहले भी कई बार हो चुकी हैं जब अज्ञात शव पानी से बरामद किए गए हैं। थानाध्यक्ष मेनका रानी ने बताया कि महिला का शव काफी सड़ा-गला है, जिस कारण उसकी पहचान नहीं हो पा रही है. मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा. फिलहाल पुलिस महिला की पहचान कराने और मामले की तहकीकात में जुटी है।

Related posts

श्री मारूति हनुमान मंदिर ट्रस्ट की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन

दशहरा के बीच संपतचक में पुलिस की कार्रवाई, 300 लीटर कोडीन कफ सिरप बरामद!

इस्लामिया बीएड कॉलेज में इग्नू की 12 दिवसीय कार्यशाला संपन्न

error: