बिहार

माहुरी वैश्य मंडल गया के बैनर तले रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

गया(सौरव कुमार): माहुरी वैश्य मंडल भवन गया में स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन।शिविर का उद्धघाटन गया शहर के विवेक जाँच केंद्र के व्यवस्थापक डॉक्टर श्री जयदेव प्रसाद बरबिगहिया जी के द्वारा किया गया। शिविर में माहुरी वैश्य मंडल, नवयुवक समिति व महिला समिति के कई कार्यकारिणियों ने रक्तदान किया वहीं बेलागंज माहुरी वैश्य मंडल क्षेत्र से एक रक्तदाता और परैया माहुरी वैश्य मंडल के तरफ से दो रक्तदाता ने रक्तदान किया।सभी रक्तदाताओं में पूरी जोश एवं उमंग साफ तौर पर झलक रही थी जिससे सभी रक्तदाताओं में एक खुशी की लहर जगी हुए थी.

Advertisements
Ad 1

माननीय गया नगर विधायक डॉक्टर प्रेमकुमार जी ने रक्तदान शिविर में मौजूद सभी रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते हुए सभी को बधाई दिए और मंगल कामना करते हुए कहा रक्तदान जीवन का सबसे महत्वपूर्ण काम होता है और जीवन मे रक्दान अवश्य करना चाहिए।माहुरी मंडल भवन में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक 33 यूनिट ब्लड संग्रह किया गया। मेडिकल टीम द्वारा कहा गया पहलीबार आयोजित सामाजिक संगठन द्वारा रक्तदान शिविर में 33 यूनिट ब्लड संग्रह करना छोटी बात नहीं है।माहुरी वैश्य मंडल गया कि टीम ने फिर से कुछ माह बाद ब्लड डोनेशन कैम्प लगाने का प्रयाश करेगा और पूरी कोशिश होगी कि अधिक से अधिक रक्तदाताओं द्वारा अधिक से अधिक रक्तदान किया जाए।

Related posts

‘मार्केट नहीं, पार्क चाहिए’ निकली प्रभात फेरी

सरकारी खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ितों का : रामकृपाल यादव

छह वारंटी समेत 12 आरोपित गिरफ्तार, विशेष अभियान में पुलिस की कार्रवाई

error: