बिहार

एसएसबी मुख्यालय बथनाहा में रक्तदान शिविर का आयोजन

अररिया, रंजीत ठाकुर : भारत नेपाल सीमा से सटे रक्तदान के बढ़ावा देने के उद्देश्य से 56वीं वाहिनी के कमांडेंट शाश्वत कुमार भा.पु.से. के दिशा निर्देश पर बथनाहा मुख्यालय स्थित चिकित्सालय में युवा जागृति मंच पूर्णिया द्वारा एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।

रक्तदान शिविर में वाहिनी के अधिकारी एवं कार्मिकों ने रक्तदान किया । इस शिविर में ब्लड बैंक पुर्णिया की मेडिकल टीम से संस्थापक व अन्य 07 स्टाफ एवं 56 वीं वाहिनी से डॉ. एच के शिन्दे कमांडेंट चिकित्सा, मदन मोहन भट्ट उप-कमांडेंट, तथा वाहिनी चिकित्सालय एवं संयुक्त अस्पताल बथनाहा के अधिकारी व अन्य कार्मिक उपस्थित थे।

Related posts

विकास योजनाओं की समीक्षा, जनकल्याणकारी कार्यों में तेजी लाने पर जोर

गंगा दिवस पर यमुना-दरधा संगम घाट पर गंगा उत्सव–2026 का भव्य आयोजन

IGIC में करीब 40 वर्षों की सेवा के बाद ड्रेसर सुनील कुमार सेवानिवृत्त, भावुक समारोह में दी गई विदाई