बिहार

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना केंद्रीय बजट, हुई समीक्षा व चर्चा

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) भारतीय जनता पार्टी चौक मंडल, पटना सिटी की ओर से चौक स्थित कुमार होम्स में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में प्रस्तुत केंद्रीय बजट का सामूहिक रूप से श्रवण किया गया। इस अवसर पर भाजपा चौक मंडल के कार्यकर्ताओं ने बजट को ध्यानपूर्वक सुना एवं उस पर विस्तृत चर्चा एवं समीक्षा की।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष सरोज जायसवाल, बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संजीव पटवा, पटना ग्रामीण जिला प्रभारी संजीव यादव, कला संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता विनोद किसलय, सिख फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह निषाद, आशीष सिंह, अजय यादव, लालू शर्मा सहित कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने बजट को आम जनता के लिए लाभकारी बताते हुए इसकी सराहना की और देश के लोकप्रिय केंद्रीय वित्त मंत्री माननीय निर्मला सीतारमण को इस जनहितकारी बजट के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Related posts

मैट्रिक परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त : जूता-मोजा पहनकर आने पर पाबंदी, आधे घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य

मुख्यमंत्री ने गंगाजी राजगृह जलाशय का किया निरीक्षण

जीविका के रोजगार मेले में 326 युवाओं को जॉब ऑफर, 802 का हुआ पंजीकरण

error: