बिहार

शिक्षक दिवस पर विधायक को छात्र ने भेंट किया गुलाब

पटनासिटी, रॉबीन राज। शिक्षक दिवस के अवसर पर बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के सचेतक एवं पटना साहिब के विधायक रत्नेश कुशवाहा के कार्यालय में एक भावुक और सम्मानपूर्ण दृश्य देखने को मिला। एक युवक ने विधायक रत्नेश कुशवाहा को अपना गुरु मानते हुए गुलाब का फूल और टॉफी का बॉक्स भेंट कर शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान विधायक रत्नेश कुशवाहा ने भी युवक के स्नेह और सम्मान को स्वीकार करते हुए उसे शिक्षक दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विधायक ने युवक के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए जीवन में निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया। शिक्षक दिवस के मौके पर गुरु-शिष्य के सम्मान और आत्मीयता का यह पल मौजूद लोगों के बीच भी चर्चा का विषय रहा।

Related posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बिना विकसित भारत संभव नहीं

बिहार में बनेगा शिक्षक प्रशिक्षण विश्वविद्यालय, शिक्षा विभाग और Google के बीच हुआ MoU

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के संचालन को लेकर केंद्र की संयुक्त सचिव ने की समीक्षा

error: