बिहार

मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल

पटना सिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार विधानसभा अध्यक्ष सह स्थानीय विधायक श्री नंदकिशोर यादव और बिहार सरकार के राजस्व एवम् भूमि सुधार मंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल मृतक अजय साह के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी और आश्वासन दिया कि पुरा भाजपा परिवार आपके साथ है और प्रशासन जल्द ही हत्यारे को गिरफ्तार कर सजा दिलाने का काम करेंगी।

ज्ञात है कि मृतक अजय साह भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता के साथ साथ स्थानीय मंडल के पूर्व महामंत्री भी रहे हैं। वो दूध के बूथ संचालक थे। पिछले मंगलवार के रात्रि वे अपने घर के नीचे अवस्थित दूकान दूध के बूथ पर बैठे थे तभी अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर पटना नगर निगम के महापौर श्रीमती सीता साहू भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा, प्रदेश मंत्री संजय गुप्ता,क्षेत्रीय सह प्रभारी अशोक भट्ट, महानगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार, महामंत्री विनय केसरी, मीडिया प्रभारी प्रदीप काश, प्रवक्ता राजेश साह, वैश्य महासभा अध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार,व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक राजू गुप्ता, डॉ. प्रवीण साहू ने भी मृतक के आश्रित से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया। इस से पहले मृतक के निवास स्थान पर राजेश प्रताप, लल्लू शर्मा, नरेश साह, हरेंद्र चंद्रवंशी, अजय आजाद, जदयू के शशिकांत गुप्ता, पंकज गुप्ता, विनोद पासवान दिलीप गुप्ता ने भी मृतक के प्रति शोक संवेदना व्यक्त किया।

Related posts

एक-एक पल है अनमोल : नवजात शिशुओं को जीवनदान देने के लिए एम्स पटना ने ‘हेल्थकेयर हीरोज़’ को किया सशक्त

कुमुदिनी शिशु विद्या मंदिर में ग्रेजुएशन डे व पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

भक्ति और परंपरा के संगम में उमड़ा जनसैलाब, 100 वर्षों से जीवित है मोतीलाल बांका अखाड़ा की विरासत

error: