बिहार

वॉल पेंटिंग कर भाजपा ने किया लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार अभियान की शुरुआत

पटना, (न्यूज क्राइम 24) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सोमवार को वॉल पेंटिंग कर लोकसभा चुनाव-2024 के प्रचार अभियान का शुभारंभ किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी ने पटना के शिवपुरी,कार्बन फैक्ट्री, रोड नबंर-2 स्थित रमा अपार्टमेंट की दीवारों पर लेखन कर लोकसभा चुनाव-2024 के प्रचार अभियान का शुभारंभ किया। वॉल पेंटिंग के दौरान भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल के नीचे ‘एक बार फिर से मोदी सरकार’ लिखा गया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी को एक बार फिर से यानी तीसरी बार देश की जनता के सहयोग व आशीर्वाद से देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा संकल्पित है। इसके लिए देश व प्रदेश की जनता अपना मानस बना चुकी है। नरेंद्र मोदी की गारंटी पर पूरे देश को भरोसा है।

Related posts

मुर्गा दुकानदार की गला रेतकर हत्यापुलिस जांच में जुटी

पटना में ‘Skate for a Safer Tomorrow’ रोड सेफ्टी स्केटिंग मैराथन आयोजित

हत्या के प्रयास मामले की नामजद महिला आरोपी गिरफ्तार, शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में एक गिरफ्तार!

error: