बिहार

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ ने किया पौधारोपण – सतीश राजू

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) 05 जून 2025 आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ द्वारा निशांत रेसिडेंसी के समीप फ्रेजर रोड में दर्जनों नीम,आंवला एवं श्रीफल का पौधारोपण किया गया।

उक्त अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री सतीश राजू ने कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस है और इस अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ पर्यावरण के हित में पौधारोपण कर रही है जिस कारण से हमारा वातावरण शुद्ध रहे। साथ ही साथ श्री राजू ने सभी लोगों से आग्रह किया कि वो भी पर्यावरण को बचाने हेतु अधिक से अधिक पौधारोपण करें। उक्त अवसर पर सह संयोजक मुकेश कुमार पासवान, सोशल मीडिया प्रभारी मोहित श्रीवास्तव, क्षेत्रीय प्रभारी सचिन शर्मा, रंजीत कुमार, शंभू पासवान आदि लोग मौजूद थे।

Related posts

एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने तिरंगे का मान बढ़ाया है : प्रधानमंत्री मोदी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 40 किसान जागरूकता वाहनों को दिखाई हरी झंडी

दुर्गापूजा को लेकर डीएम-एसपी ने किया पंडालों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

error: