बिहार

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा बैठक का आयोजन

अररिया(रंजीत ठाकुर): जिले के नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के मजबूती को लेकर आज गुरुवार 28 जुलाई को बड़हारा पंचायत के वार्ड संख्या 12 में पूर्व पंचायत समिति सदस्य संजय राम के आवास पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के सैकड़ों लोग एवं पार्टी के जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे । विदित हो कि भाजपा के द्वारा राष्ट्रीय प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी क्षेत्र में प्रवास कर रहे हैं।

इसी क्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तेलंगाना के प्रदेश अध्यक्ष कोप्पू वशा के साथ मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री,विधायक श्री कृष्ण कुमार ऋषि बनमनखी, जिला अध्यक्ष गंगा ऋषि देव, भाजपा जिला अध्यक्ष अररिया संतोष कुमार सुराणा, मंडल अध्यक्ष प्रमोद यादव,कमलेश साह, के अलावे पवन सिंह,रामानंद देव, पूर्व मुखिया राजेंद्र यादव, शंकर सिंह, सत्यनारायण पासवान,दयानंद सिंह, विनय सिंह, जिला प्रभारी बिजय शंकर चौधरी उर्फ खोखा बाबू, विवेक मंडल, भिखारी राम, उमेश उरांव, आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने मोर्चा के मजबूती के लिए अपनी अपनी बात को रखते हुए मुख्य अतिथि का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने भेदभाव रहित समतामूलक समाज की स्थापना एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत के निर्माण के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।

Related posts

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 118 वीं जयंती समारोह संपन्न हुआ

बिहार और पश्चिम बंगाल सहित 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर पूरा

नेशनल हाईवे सुरक्षा के लिए 58 नई गश्ती गाड़ियों को सीएम ने दिखाई हरी झंडी

error: