बिहार

महिला सशक्तिकरण को लेकर भाजपा महिलामोर्चा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण महिलाओं के साथ बैठक आयोजित की

अररिया, रंजीत ठाकुर : नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र के सीमावर्ती पंचायत नवाबगंज के फुलकाहा शिवमंदिर के प्रांगण में शुक्रवार को भाजपा फुलकाहा मंडल अंतर्गत मंडल अध्यक्ष घनश्याम यादव के अध्यक्षता में प्रदेश से आए हुए महिला मोर्चा भाजपा के वरिष्ठ महिला कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय महिलाओं की बैठक आहुति की गई। आज के बैठक के मुख्य अतिथि नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के पूर्व विधायक देवयंती महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष चांदनी देवी,अररिया जिला पार्षद उपाध्यक्ष चांदनी देवी,प्रवासी भाजपा राष्ट्रीय परिषद उपाध्यक्ष पिंकी देवी, सुषमा देवी,थी इसके अलावे दर्जनों महिला कार्यकर्ता एवं भाजपा समर्थित ग्रामीण महिला शामिल थी।

बैठक में मुख्य अतिथियों ने महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए एनडीए सरकार द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी देते हुए लोगों को जागरूक किया। वहीं मुख्य अतिथि राष्ट्रीय परिषद महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पिंकी देवी और सुषमा देवी ने कही जब से बिहार में एनडीए की सरकार बनी है चौतरफा विकास हुआ है। आगामी विधानसभा चुनाव में भी आप सभी महिलाएं एक होकर एनडीए को ही अपना समर्थन करेंगे। जबकि पूर्व विधायक देवयंती यादव ने कहा एनडीए की सरकार ही महिलाओं के हित के अनेकों अनेक योजनाएं ला रही है। आज जीविका के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में काफी सहयोग दे रही है। वहीं महिलाओं के सम्मान के लिए कानून व्यवस्था को भी मजबूती दे रही है। ऐसे में हम सभी महिलाओं से खासकर जीविका दीदियों से कहना चाहती हूं कि एक होकर एनडीए को अपना समर्थन दे ताकि गांव नहीं शहर नहीं देश का विकास हो।

Related posts

पटना पुलिस ने खोले दो नए पुलिस आउटपोस्ट, नदौल और छाता ओपी का उद्घाटन

धनरुआ थाना का वार्षिक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार एवं आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा

error: