बिहार

भाजपा अपना अंतर्कलह छिपाने के लिए भ्रामक बातें फैला रही है : श्रवण कुमार

पटना, न्यूज क्राइम 24। बुधवार को जनता दल (यू0) मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, मद्य निषेध मंत्री सुनील कुमार एवं लघु व जल संसधान मंत्री जयंत राज ने प्रदेशभर के विभिन्न जिलों से पहुंचे आम लोगों की शिकायतों को सुनकर उनके त्वरित निराकरण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि जदयू का दायरा और मा0 श्री नीतीश कुमार की लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रही है इसलिए भाजपा के लोग बेचैन है। श्रवण कुमार ने कहा कि भाजपा अपना अंतर्कलह छिपाने के लिए दुष्प्रचार फैला रही है। हमारे नेता मा0 नीतीश कुमार जो भी करते हैं बिहार के हित में करते हैं।

भाजपा की तरह जुमलेबाजी करना हमारी सरकार का काम नहीं है। पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि जदयू हर तरह की स्थिति के लिए तैयार है। भाजपा मुक्त भारत बनाने के अभियान में हम मजबुती से जुटे हुए हैं और हमें पूर्ण विश्वास है कि 2024 लोकसभा चुनाव में बिहार के अंदर भाजपा का खाता भी नहीं खुलेगा। बिहार सरकार के मद्य निषेध मंत्री श्री सुनील कुमार ने कहा कि नए साल को लेकर हमारा विभाग पूरी तरह से सतर्क है। खासतौर पर सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिक मुस्तैदी है।

Advertisements
Ad 1

सूचना के आधार पर विभिन्न जगहों पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जायेगा। श्री जीतन राम मांझी के बयान पर श्री सुनील कुमार ने कहा कि कुछ लोग सुर्खियों में बने रहने के लिए अनावश्यक बयानबाजी करते हैं। जब शराबबंदी कानून लागू हुआ था तब श्री जीतन राम मांझी सदन में इसके पक्ष में वोट दिए थे।

बिहार सरकार के लघु एवं जल संसाधन मंत्री श्री जयंत राज ने कहा कि इंडिया गठबंधन की एकजुटता से भाजपा घबराई हुई है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी में टूट को लेकर खबर पूरी तरह से भ्रामक और अफवाह है। यह सब विरोधियों की राजनीतिक साजिश है। बिहार की जनता के साथ-साथ जदयू के प्रत्येक कार्यकर्ताओं का मा0 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार पर पूरा भरोसा है एवं हम सभी भाजपा मुक्त भारत बनाने के लिए संकल्पित है। श्री जयंत राज ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा को एनडीए में मान-सम्मान नहीं मिल रहा है इसलिए वो बेचैन हैं। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश महासचिव श्री अरुण कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

Related posts

महाकाल सेवा यूथ फाउंडेशन की बैठक सम्पन्न, गुरुकुल विस्तार और रक्तदान अभियान पर चर्चा

‘मार्केट नहीं, पार्क चाहिए’ निकली प्रभात फेरी

सरकारी खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ितों का : रामकृपाल यादव

error: