बिहार

जल-जंगल-जमीन की लड़ाई के जनक बिरसा मुंडा एवं।पुंज गुरु नानक देव जी की जयंती मनाई गई

20241116 155907

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) राष्ट्रीय लोक मोर्चा बिहार प्रदेश के कैंप कार्यालय में जल-जंगल-जमीन की लड़ाई के जनक बिरसा मुंडा एवं मानवता के पुंज गुरु नानक देव जी की जयंती अनुसूचित जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष संतोष गोंड के अध्यक्षता में मनाई गई। प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता ईo हेमंत कुमार ने उनके त्याग, समर्पण और संघर्ष को याद करते हुए कहा कि 1895 में अंग्रेजों की लागू की गयी जमींदारी प्रथा और राजस्व-व्यवस्था के ख़िलाफ़ लड़ाई के साथ- साथ आदिवासी अस्मिता, स्वायतत्ता और संस्कृति को बचाने के लिए संग्राम किया था।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन यादव रामशरण कुशवाहा, डॉ वीरेंद्र प्रसाद, पप्पू मेहता, अनन्त गुप्ता, अशोक राम, बैधनाथ शर्मा, दिनेश गोंड, मोहन गोंड, रवि कश्यप अशोक कुशवाहा विनोद पप्पू, आदि अनेको नेताओं ने भी पुष्प अर्पित किया।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!