बिहार

गौरीचक में बाइक चोरी, मालिक ने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की अपील की

फुलवारीशरीफ, अजित। गौरीचक थाना क्षेत्र के चनारिक मार्केट में 30 सितंबर 2025 की शाम लगभग 5 बजे से 6.30 बजे के बीच अरविन्द कुमार की मोटरसाइकिल पैशन प्रो (BROIEK-7264) चोरी हो गई. अरविन्द कुमार ने बताया कि वह बाबा इलेक्ट्रिक में पंखा बनवा रहे थे, और जब काम पूरा कर वापस आए तो उनकी बाइक गायब थी. बाइक चोरी होने से वह इस बात को लेकर ज्यादा परेशान है कि वह अपने बच्चों और पत्नी को दशहरा का मेला कैसे घूमाएगा।

अरविन्द कुमार ने पुलिस को तुरंत सूचित किया और कहा कि उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक नहीं मिली. उन्होंने थाना गौरीचक से अनुरोध किया है कि मामले में तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए और चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की जाए। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्रों में सघन जांच जारी है।

Related posts

गश्ती के दौरान ASI को मारी गोली DMCH में इलाज जारी

प्रधानमंत्री के संभावित वैशाली दौरे को लेकर तैयारियां तेज

छठ महापर्व को लेकर गंगा घाटों पर तैयारियां तेज, एसडीओ कशिश बक्शी ने किया निरीक्षण