बिहार

पटनासिटी में बाइक सवार बदमाशों ने राहगीर से छीना मोबाइल

पटना सिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) मरीन ड्राइव पर मोबाइल स्नेचर का आतंक कायम है। मामला आलमगंज थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव की है। घटना के संबंध में पीड़ित सिन्धुआटोली निवासी सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे स्कूटी पर सवार होकर अपने घर से गायघाट मरीन ड्राइव के रास्ते डाक बंगला चौराहा स्थित अपने ऑफिस जा रहे थे, तभी बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश हेलमेट पहन कर आए और मेरे स्कूटी को ओवरटेक कर के मेरे पॉकेट में से मोबाइल छीन पर पटना की ओर भाग गया। दोनो बदमाश अपने बाइक के नंबर प्लेट पर कपड़ा लगा कर ढक रखा था।

पीड़ित ने बताया कि हमने नई मोबाइल 07 अगस्त 2024 को अठारह हजार में खरीदा था। उसी मोबाइल को बदमाशों ने छीन कर भाग गए। फिलहाल मामले में आलमगंज थाना में लिखित शिकायत दर्ज करा दिए है। आलमगंज पुलिस ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। छानबीन की जा रही है।

Related posts

लक्षित हस्तक्षेप कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तरीय पदाधिकारियों की तीन दिवसीय रिफ्रेशर ट्रेनिंग की हुई शुरुआत

लक्षित हस्तक्षेप कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तरीय पदाधिकारियों की तीन दिवसीय रिफ्रेशर ट्रेनिंग की हुई शुरुआत

पटनासिटी के 9tees Cafe में पहली बार आयोजित हुई दिवाली पार्टी, गेम्स और संगीत से सजी शाम