बिहार

केजी से क्लास 10वीं की कक्षाएं बंद करे बिहार सरकार : आप

पटना(न्यूज क्राइम 24): आम आदमी पार्टी बिहार के प्रदेश प्रवक्ता बबलू प्रकाश ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपील किया है कि भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा संचालित एवं निजी स्कूलों को अविलंब बंद कर देना चाहिए।

बबलू ने कहा कि बिहार में तेज गर्मी से लोग परेशान हैं. इस बार इतनी गर्मी पड़ रही है कि 43 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। अगले 48 घंटे तक राहत की कोई उम्मीद नहीं है।पटना में बुधवार को एक बार फिर से अधिकतम तापमान 44 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि इससे पहले मंगलवार को 44.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था। मौसम विज्ञान केंद्र पटना की माने तो अब तक इससे पहले 29 अप्रैल 1980 को पटना का अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 43 साल के बाद बुधवार को इतनी गर्मी पड़ी है।

Advertisements
Ad 1

बबलू ने बताया कि राज्य में अधिक गर्मी पड़ने और लू चलने को ध्यान में रखते हुए केजी से क्लास 10th की कक्षाएं बंद कर देनी चाहिए। भीषण गर्मी के प्रकोप के चलते देश के कई राज्यों ने स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। वहीं कुछ राज्यों ने स्कूल खुलने के समय में बदलाव किया है। अभी हाल ही में बंगाल सरकार ने स्कूल बंद करने का फैसला किया था। इसके बाद त्रिपुरा में इन दिनों पड़ रही गर्मी के कारण राज्य के सभी सरकारी स्कूल को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

Related posts

शेखपुरा जिला के बरबीघा नगर परिषद में रौशन खेमे का दबदबा बरकरार, सशक्त स्थायी समिति चुनाव में एकतरफा जीत

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू

स्मैक, अवैध राइफल और 4.28 लाख नकदी के साथ युवक गिरफ्तार!

error: