बिहार

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 85.19% छात्र पास

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। शिक्षा मंत्री डॉ. सुनील कुमार और बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने पटना से दोपहर 1:30 बजे परिणाम घोषित किया। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट interbiharboard.com और bsebexam.com पर जाकर देख सकते हैं। इस वर्ष कुल पासिंग प्रतिशत 85.19% रहा। इसमें छात्राओं ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन करते हुए 86.23% पासिंग प्रतिशत हासिल किया, जबकि छात्रों का पासिंग प्रतिशत 84.09% रहा।

बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में इस साल करीब 13 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। परीक्षाएं 1 फरवरी से 15 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा समाप्त होने के बाद से ही छात्र-छात्राएं रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो गया है। हर साल की तरह इस बार भी टॉपर्स को विशेष सम्मान दिया जाएगा, लेकिन इस वर्ष इनाम राशि को दोगुना कर दिया गया है। विभिन्न संकायों में टॉप करने वाले आदित्य प्रकाश अमन, निशु कुमारी और अदिति कुमारी को 2-2 लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा। बोर्ड ने फेल हुए छात्रों को राहत देते हुए स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका दिया है। छात्र 25 मार्च से 2 अप्रैल तक स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

error: