बिहार

डॉक्टर एवं रिटायर शिक्षक के घर से लाख की भीषण चोरी, पकड़ से चोर बाहर

नालंदा, राकेश   नालन्दा नगर थाना अंतर्गत निचली किला गढ़पर मोहल्ला में बदमाशों ने डॉक्टर के घर से 1,5000 नगद जेवरात समेत टोटल लाखो की संपत्ति चुरा ली। यह घटना 20 जुलाई की रात हुई। पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस ने जांच प्रभावित होने की आशंका से उन्हें मीडिया से जानकारी शेयर करने से परहेज की सलाह दी थी। 10 दिन बीत जाने के बाद भी चोरी का खुलासा नहीं होने पर पीड़ित परिवार ने मीडिया को जानकारी दी। यह चोरी फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. आलोक कुमार के घर में हुई। चिकित्सक के पिता रिटायर्ड शिक्षक राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Advertisements
Ad 1

राजेंद्र प्रसाद सिन्हा रिटायर्ड शिक्षक


बुजुर्ग ने बताया कि 20 जुलाई की अहले सुबह जब उनकी नींद खुली तो उन्हें चोरी का पता चला। स्टोरवेल तोड़कर चोरों ने डेढ़ लाख नगदी व सोने-चांदी के जेवर चुरा लिए। इसकी अनुमानित कीमत लाखो से अधिक है। थानाध्यक्ष रामशंकर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

Related posts

नगर पुलिस अधीक्षक शैलजा ने पांच थानों का किया औचक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

21 वर्षीय युवक के लापता होने पर परिजनों ने लगाई सकुशल बरामदगी की गुहार

एम्स पटना ने ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी के लिए बनाया देश का पहला क्रांतिकारी और बेहद हल्का उपकरण ‘सरज रिट्रैक्टर’

error: