क्राइमबिहारराजनितिक

बड़ी ख़बर : आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह के घर मे चोरी!

20230202 111324

पटना(न्यूज क्राइम 24): इस वक्त बड़ी खबर राजधानी से आरही हैं। जहां पूर्व मंत्री और आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह के घर मे ही चोरी हो गई हैं। चोरी की इस घटना के बाद हड़कंप मच गया हैं।

राजधानी मे चोरों का आतंक लगातार जारी हैं और चोरो ने इस बार विधायक के घर को निशाना बनाते हुए  कोतवाली थाना क्षेत्र के वीरचंद पटेल स्थित आवास में चोरो ने चोरी कर ली है। कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया है।

बताया जा रहा है कि आवास में कोई नहीं था। वहां ताला बंद था। आवास से बल्ब और नल जैसे सामान खोल कर चोर ले उड़े हैं। कई महत्वपूर्ण कागजात के भी गायब होने की सूचना मिल रही है।

चोरी की वारदात की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने आवास पर पहुंच कर मामले की जांच की है। एफआईआर दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!